Top News

19 भूमिहीन आदिवासी परिवारों को मिला जमीन का पर्चा


कोचाधामन प्रखंड के पाटकोई कला पंचायत के 19 भूमिहीन आदिवासी परिवारों को अभियान बसेरा दो के तहत सरकार की ओर से पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया।पर्चा का वितरण पंचायत सरकार भवन पाटकोई कला में राजस्व कर्मचारी एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। इस संदर्भ में राजस्व कर्मचारी इस्लाम उद्दीन ने बताया कि लाभुकों में सूनीता टुडू,धनी टुडू,चानो किस्कू, तालीमी सोरेन,तिकराल मरांडी,लूखी सोरेन,बिमल बास्की, जयराम बास्की,छोटा बेसरा,सूकलू हेंब्रम,लूखी टुडू, गोपाल सोरेन,लखी टुडू,होपनी टुडू,मनका हेंब्रम,गोरात टुडू,जुमरी मरांडी,रवीना हंसदा और मईना सोरेन शामिल है।इसे सरकार और प्रशासन की ओर से पांच डिसमिल जमीन का पर्चा दिया गया।
इस अवसर पर मुखिया मु आजाद,उप मुखिया मनीधर सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य शकील आलम इत्यादि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post