Top News

अवैध शराब पर चला बुल्डोजर,कुल 6229 लीटर देशी एवं विदेशी शराब नष्ट



बहादुरगंज थाना परिसर में कुल 6229.6 लीटर देशी एवम विदेशी शराब की विनष्टीकरण की प्रक्रिया की गई पूरी।जिसमें की बहादुरगंज, पाठामारी,गलगलिया, टेढ़ागाछ, गंधरवडांगा, दिघलबैंक, बीबीगंज और जियापोखर थाना ने भाग लिया।

बताते चले की बीते दिनों कई थानाओं में अवैध शराबों की जप्तियां की गई थी ।जिसे रविवार के दिन उत्पाद विभाग ,पुलिस एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की मौजूदगी में इन शराबों का विनष्टीकरण बहादुरगंज थाना परिसर में किया गया।जहाँ बहादुरगंज थाना मे जब्त 1475 लीटर, गलगलिया थाना मे जब्त 1425 लीटर, पाठामारी थाना में जब्त 24.40 लीटर, टेढ़ागाछ थाना मे जब्त 775 लीटर, गंधरवडांगा थाना मे जब्त 8लीटर, दिघलबैंक थाना द्वारा जब्त 60 लीटर, बीबीगंज थाना द्वारा जब्त 37 लीटर एवं जियापोखर थाना द्वारा जब्त 9.6 लीटर पकड़े गए कुल 6229.6 लीटर देशी एवम विदेशी शराब की बोतलों को तोड़फोड़ कर जमींदोज किया गया ।
जिसके लिए थानाध्यक्ष बहादुरगंज दिलशाद खान,मनीष कुमार उत्पाद निरीक्षक,मजिस्ट्रेट के रुप मे मौजूद आवास पर्यवेक्षक राजेश कुमार सहित जिले के विभिन्न थानों की पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post