Top News

14 साल की किशोरी सवाईकल केसर से बचाव के लिए दिया एचo पीo भीo का टीका

कदवा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के कैंसर) से बचाव के लिए चलाया जा रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान अब तेजी पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा गांव-गांव में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी और स्वास्थ्य कर्मी लगातार लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
सिविल सर्जन के निर्देश पर कदवा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां बड़ी संख्या में बालिकाएं टीका लगवा रही हैं। विभाग का कहना है कि एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण माना जाता है और समय पर टीकाकरण से इससे काफी हद तक बचाव संभव है।
शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में भी अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्राओं तक वैक्सीन पहुंच सके। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीका अवश्य दिलवाएं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post