Top News

120 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, लाखों की नकदी एवं कई देशों की विदेशी मुद्रा बरामद

जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नेंगड़ाडुबा गांव में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में ब्राउन शुगर तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में करीब 120 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ लाखों रुपये नकद एवं विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना अंतर्गत गलगलिया के   
नेंगड़ाडुबा गाँव के एक घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री का धंधा चलाया रहा है। इस आशय की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। जिसके बाद ठाकुरगंज 
सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ के नेतृत्व में एसएसबी 41वीं बटालियन के भातगांव एवं नेमुगुड़ी के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर संयुक्त रूप से गलगलिया थाना क्षेत्र के नेंगड़ाडुबा गाँव स्थित मों0 चांद मोहम्मद उम्र 48 वर्ष, पिता मो. हनीफ, निवासी नेंगडाडुबा, थाना गलगलिया, जिला किशनगंज के घर में छापेमारी कर संयुक्त रूप से उक्त घर की सघन तलाशी ली गई तलाशी के दौरान घर के भीतर छिपा कर रखे 120 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई। साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, 7 लाख 76हज़ार 500 भारतीय मुद्रा, 1 लाख 28 हजार नेपाली मुद्रा, कतर के 27 नोट, चीन के 10 नोट, सऊदी अरब के 12 नोट, मलेशिया का एक नोट तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया। जिसके बाद आरोपी मों0 चांद मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपी को गलगलिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीँ गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके नेटवर्क की जांच में पुलिस जुट गई है।
इस कार्रवाई में गलगलिया पुलिस के जवानों सहित एसएसबी नेमुगुड़ी एवं भातगांव के जवान शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post