कोढ़ा थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वाहन जांच के क्रम में संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से कुल 03 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान साजन यादव (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता–जयचंद यादव, निवासी–जुराबगंज वार्ड संख्या-01, थाना–कोढ़ा, जिला–कटिहार के रूप में हुई है।
थाना अध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया की बरामद शराब के आधार पर मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर लिया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। इस संबंध में मद्य निषेध अधिनियम के तहत आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।
Post a Comment