Top News

गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर में ‘स्टूडेंट ऑफ द मंथ’ सम्मान, करिश्मा, मिष्टी, जयंत और शिवम बने मार्च के सितारे

 चौसा/बालमुकुन्द यादव 

मधेपुरा : के गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर में गुरुवार को 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मार्च 2026 के लिए करिश्मा कुमारी, मिष्टी राज, जयंत कुमार और शिवम कुमार को 'स्टूडेंट ऑफ द मंथ' चुना गया। यह सम्मान छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिया जाता है।प्रधानाध्यापक लालबिहारी यादव ने पुरस्कार वितरण के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनके व्यवहार तथा प्रेरणा स्तर में सुधार आता है। उन्होंने जोर दिया कि इससे छात्रों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती है


इन छात्रों का चयन उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति और विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया गया।सभी विजेताओं को विद्यालय के चेतना सत्र के दौरान अतिथियों और शिक्षकों के बीच सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे। इनमें शिक्षक प्रदीप कुमार, नीतीश भारती, राघव कुमार, सुधांशु शेखर, कमलेश कुमार, महेश कुमार, रवि कुमार, परमानन्द मंडल, प्रणव कुमार, राजेंद्र कुमार, अनुज कुमार, संजीव कुमार, मो० मेराज, विकास यादव, देवराम, जफर अहमद शामिल थे। शिक्षिकाओं में रचना कुमारी और सुषमा कुमारी मौजूद थीं, जबकि परिचारी शहनाज खातून भी उपस्थित रहीं।सभी शिक्षकों ने विजेताओं को बधाई दी और अन्य छात्रों को भी आगामी महीनों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post