पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा को लेकर उत्पन्न अव्यवस्था पर छात्र नेताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता संजीव कुमार उर्फ छैला यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के गलत प्रबंधन और समर्थ पोर्टल की तकनीकी खराबी के कारण परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र समय पर अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। छैला यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब विश्वविद्यालय की तैयारी पूरी नहीं थी, तो परीक्षा आयोजित करने का निर्णय नहीं लेना चाहिए था। पहले पोर्टल को दुरुस्त कर सही व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी, उसके बाद ही परीक्षा की तिथि और समय तय करना चाहिए था। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी छूटे हुए परीक्षार्थियों को अवसर दिया जाए और नई, स्पष्ट एवं सही परीक्षा तिथि घोषित की जाए। छात्र नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो सभी प्रभावित परीक्षार्थियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
परीक्षा तिथि गड़बड़ी पर छात्र नेता छैला यादव का विरोध, जल्द सुधार की मांग
Cityhalchal News
0
Post a Comment