Top News

मूक बधिर लड़की से देह व्यापार के आरोप में तीन महिला के विरुद्ध मामला दर्ज

खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी के बाद देह व्यापार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रविवार को सदर थाना में  प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।मामले में देह व्यापार करवाने के आरोप में तीन महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।छापेमारी में देह व्यापार करवाने के आरोप में एक महिला मुन्नी देवी को व एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक वहां ग्राहक के रूप में आया था।तीन युवती,दो नाबालिग व एक मूक बधिर नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया गया है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छापेमारी के दौरान नामजद दो महिला आरोपी माया खातून और मिनी देवी मौके से फरार हो गई थी।नामजद दोनों आरोपी और एक गिरफ्तार आरोपी के घर से पुलिस ने युवती व नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया है।नमजद आरोपियों के घर से पुलिस ने पेन कार्ड व कुछ अपत्तिजनक वस्तु बरामद किया गया है।मुक्त करवाई गई युवतियों ने पुलिस को बताया की नामजद आरोपियों के द्वारा इनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता था।देह व्यापार का धंधा मोटी रकम कमाने के लिए करवाया जाता है। एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि खगड़ा रेड लाइट एरिया में कार्रवाई के बाद कुछ नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।आगे जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post