मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बेहतर प्रदर्शन कर करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। नौवीं कक्षा मे नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओ का स्वागत और मैट्रिक-इन्टर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय एचएम जयमाला सिंह की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुई। समारोह का उद्घाटन मुखिया जितेंद्र कुमार उर्फ टुनटुन साह, सरपंच प्रतिनिधि
प्रियव्रत पासवान, मनोज मंडल, डॉ संजय कुमार, एचएम जयमाला सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विभिन्न संकायों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं की घोषणा की गई। मैट्रिक परीक्षा में सुधा कुमारी, रामप्रवेश कुमार और साक्षी कुमारी ने टॉप-3 में जगह बनाई। वहीं इंटर विज्ञान में अमृता कुमारी, भारती कुमारी व स्मृति कुमारी तथा इंटर कला में रूपम कुमारी, सीता कुमारी और खुशबू कुमारी को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए मार्गदर्शन दिया। मौके पर एचएम जयमाला सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों ने अपनी मेहनत से यह सिद्ध कर दिया है कि प्रतिभा किसी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना की और बच्चों की सफलता पर
मौके पर मनोज कुमार ठाकुर, विशाल कुमार, गगन दीप हिमांशु, निप्पू कुमारी, सीपी रजक, कंचन कुमारी, रामजतन कुमार, वंदना कुमारी, निशा कुमारी, डोली प्रवीण, शिल्पी कुमारी, पवन कुमार, मो वसिकुर रहमान सहित अन्य मौजूद थे।
Post a Comment