भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया थाना अंतर्गत मधुवापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे टोटो और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि टोटो चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से भवानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर में गंभीर चोट होने के कारण स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।
घायल युवक की पहचान मोहम्मद मुजाहिद पिता मोहम्मद मुमताज), निवासी उझानी थाना नवगछिया, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के घर शहीदगंज जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Post a Comment