कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में महिला के घर में घुसने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा कोढ़ा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोढा पुलिस की टीम महिनाथपुर पहुंची जहां संदिग्ध व्यक्ति को जांच पड़ताल कर गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनेश यादव (45 वर्ष), पिता छूतहरू यादव, निवासी वार्ड संख्या-04, दुर्गा स्थान, गांव महिनाथपुर, बिना अनुमति एक महिला के घर में घुस गया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को कोढ़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पति के आवेदन पर कोढ़ा थाना में कांड संख्या 98/26, दिनांक 02 अप्रैल 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष सुजित कुमार ने बताया की आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। साथ ही पीड़िता के मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। मामले की जांच जारी है।
Post a Comment