Top News

नारकीय जीवन से बड़ायक टोले के लोगो को मिलेगी मुक्ति, सड़क निर्माण की योजना पास

नगर पंचायत कोढ़ा के  स्थित बड़ायक टोले के लोगों को जल्द ही जलजमाव की समस्या से राहत मिलने वाली है। लंबे समय से कच्ची और जर्जर ग्रामीण सड़कों पर पानी भरने की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने इस मुद्दे को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के सामने उठाया था।

ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और समाधान का आश्वासन दिया।
मुख्य पार्षद ने बताया कि बड़ायक टोले में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सड़क निर्माण की योजना पारित हो चुकी है । जल्द ही नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने इस पहल पर खुशी जताई है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनकी परेशानी दूर होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post