Top News

पप्पू यादव ने महिला आयोग को हड़काया बोले-आपका भी फोटो वीडियो जारी करेंगे

पप्पू यादव के एक बयान को लेकर बिहार की राजनीति में विवाद खड़ा हो गया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद ने कहा था कि नेताओं के बेडरूम में गए बगैर 90% महिलाएं राजनीति में आगे नहीं बढ़ सकतीं। जिसके बाद सियासी हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सांसद को नोटिस जारी किया है और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही यह भी पूछा हैं क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा लोकसभा अध्यक्ष से की जाय। बिहार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष अप्सरा ने तीन दिनों के भीतर पप्पू यादव को जवाब देने को कहा हैं। 
वही दूसरी ओर पप्पू यादव को बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा नोटिस जारी होने पर वे भड़क उठे। उन्होंने आयोग की अध्यक्ष अप्सरा और सदस्य सजल झा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कई नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें हैं, जिन्हें वे सार्वजनिक कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि “शीशे के घर में रहकर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग ब्लैकमेलिंग करने वाले लोग हैं। पप्पू यादव ने कहा कि जब नीट छात्रा के साथ घटना घटी तब क्यों नहीं आवाज उठाये? बिहार में कई जगह जगह इस तरह के कांड हुए मगर महिला आयोग किसी को नोटिस नही किया। उन्होंने कहा कि मधु किश्वर ने राजनीति में महिलाओं के शोषण होने की बात कहीं थी। इसी बात को उन्होंने कहा मगर इस बयान को   तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया, जैसे मैंने ही बोला हो। उन्होंने कहा कि महिला संसोधन बिल पर लोकसभा में उनका स्पीच है, जिसपर वे आज भी कायम हैं। पप्पू यादव ने कहा कि पहले उन नेताओं और बाबा पर कार्यवाई करो जो महिलाओं का शोषण करते है। कई नेता बलात्कारी हैं कई चार्जशीटेड भी है। वे नोटिश से डरने वाले नहीं है। 
बता दे कि पप्पू यादव ने महिलाओं के साथ होने वाले शोषण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि घर से लेकर दफ्तर और राजनीति तक, हर जगह महिलाएं उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि “अमेरिका से लेकर भारत तक” नेताओं की महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता देखने को मिलती है।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और इसे लेकर समर्थन और विरोध—दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल पप्पू यादव बंगाल चुनाव में कॉंग्रेस के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, अब देखना यह होगा कि वे किसका-किसका फोटो वीडियो जारी करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post