Top News

कार के टक्कर के बाद 2 भागों में बटा टोटो,1 की मौ*त 3 गंभीर

पूर्णिया में एक बार फिर तेज़ रफ़्तार और लापरवाही ने दर्दनाक हादसे को जन्म दिया है। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास कार और ई-रिक्शा (टोटो) की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीदों के अनुसार, हादसा ओवरटेक करने के दौरान हुआ। गिरिजा चौक की ओर से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी जनता चौक की तरफ से आ रहा टोटो सामने आ गया। कार की गति इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो बीच से टूटकर दो हिस्सों में बंट गया और सड़क पर उसके टुकड़े बिखर गए। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में मौलवी टोला निवासी मोहम्मद शहबाज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टोटो चला रहे उनके ममेरे भाई मोहम्मद मोनतजीर गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। टोटो में सवार दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। वही कार सवार नशे की हालत में थे, जो फरार बताए जा रहे है।





Post a Comment

Previous Post Next Post