Top News

अधिवक्ता चुनाव में बंपर जीत के साथ जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ का भव्य सम्मान समारोह

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा पंचमुखी मंदिर, पूर्णिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दोहरे खुशी के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें एक ओर संगठन की सदस्य के जन्म उत्सव का उल्लास रहा, वहीं दूसरी ओर पूर्णिया न्यायालय में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और उत्सव का आनंद लिया।
कार्यक्रम में संगठन की महिला मोर्चा, पूर्णिया की जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्णिया न्यायालय की अधिवक्ता संगीता ठाकुर जी को पूर्णिया अधिवक्ता संघ के चुनाव में बंपर जीत हासिल करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य शर्मिला ठाकुर जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में भी भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी द्वारा दोनों सदस्यों को भगवा वस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने बुके भेंट कर बधाई दी।
इस मौके पर मठ-मंदिर पूर्णिया जिला अध्यक्ष प्रमोद झा एवं पंचमुखी मंदिर के पुरोहित द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर संगठन की मजबूती के लिए पवन पुत्र हनुमान जी से कामना की गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन सदैव अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से संगठन की एकता और मजबूती और अधिक सुदृढ़ होती है।
वहीं संगठन के पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह दोनों गौरवपूर्ण एवं हर्षोल्लासपूर्ण अवसर संगठन के लिए यादगार पल हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय कुमार, पूर्णिया नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ पूर्णिया जिला अध्यक्ष संतोष शाह, महिला मोर्चा नगर उपाध्यक्ष काजल देवी, नगर सचिव नेहा कुमारी, नगर मंत्री काजल गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष हिना कुमारी, तनु सिंह, वार्ड अध्यक्ष अजय पासवान एवं वार्ड उपाध्यक्ष आकृति कुमारी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post