Top News

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ

पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर मध्य मंडल द्वारा हनुमान नगर स्थित विमल आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शुभारंभ सदर विधायक विजय खेमका, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार,प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, मंडल प्रभारी अनुपमा झा, संयोजक संजय मिश्रा, जिला नेता रामनारायण मेहता, राजेश रंजन ,संजय पोद्दार, अभ्यंम लाल, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह सहित अतिथियों ने बंदेमातरम गान के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।सत्र कार्यक्रम का आरंभ वर्ग गीत के साथ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए गए, जिसमें सौ से ज्यादा संख्या में  कार्यकर्ताओं ने अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा कर भाग लिया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय के उपरांत विधायक ने “अंत्योदय से संतृप्ति” विषय पर विस्तार से वर्ग में चर्चा की। उन्होंने कहा  पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद तथा पांच निष्ठा पर आधारित विचारधारा को लेकर भारतीय जनता पार्टी संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर अग्रसर है। विधायक ने कहा कि अंतिम व्यक्ति का विकास भाजपा का मूल संकल्प है और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” ही नए भारत का मंत्र है। विधायक ने मोदी सरकार की दर्जनों प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं से देश की जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा संपर्क और सहयोग के माध्यम से केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाना हमसबों की बड़ी जिम्मेदारी है।aविधायक ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्पित होकर और भी सक्रिय  होना है, तभी विश्वगुरु भारत और रामराज्य का सपना साकार होगा। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के इतिहास, संगठन विस्तार, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, बूथ प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान तथा विकास कार्यों पर वर्ग वक्ताओं ने भी विस्तृत चर्चा की। दो दिवसीय प्रशिक्षण स्थान पर विधायक के साथ वर्ग के दौरान प्रवास में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वर्ग में विचार सत्र के उपरांत  डॉ के के चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के प्रबंधन में कार्यकर्ता गौरव चंद्रवंसी, राजेश चौरसिया विशुराज, श्रवण मंडल, उषा दास, अवंतिका चैधरी, रीना दुबे, मनोरंजन कुमार, साकेत खत्री, गजेंद्र साह, बंटी मेहता सहित प्रमुख कार्यकर्ता की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post