Top News

जिले के टॉप 10 की सूची मे शामिल सीएसपी लूट का आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज पुलिस का टॉप 10 अपराधी एवं सीएसपी लूट का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई किशनगंज पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दस माह से फिरार अभियुक्त को सोमवार को आरोपी शकील साकिन कुम्हार टोली कोचाधामन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कार्रवाई एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई है।जिला आसूचना इकाई, किशनगज एव विशेष कार्य बल के संयुक्त कार्रवाई में कोचाधामन थाना क्षेत्र से दस माह पूर्व सीएसपी संचालक केन्द्र से 1,32,000 लूट कांड मे फरार चल रहा था।गिरफ्तार अपराधी के तीन अपराधी कांड दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त से इसके गैंग में शामिल अपराधियों एवं किशनगंज जिला में पूर्व से घटित चोरी, गृहभेदन, लूट के घटना के बारे में विशेष टीम के द्वारा पूछताछ की जा रही है। जिसके पास से एक मोबाइल जब्त की गई है।
आरोपी पर अपराधिक कोचाधामन थाना कांड संख्या-262/25, दिनांक-25.06.2025, घारा-309 (5) बीएनएस, कोचाधामन थाना कांड संख्या-39/25, दिनांक 06.02.2025, घारा-126 (2)/351(2)/352 /303(2)/3(5) बीएनएस,कोचाधामन थाना कांड संख्या-166/16, दिनांक 10.08.2016, घारा-380 भादवि दर्ज है।

Post a Comment

Previous Post Next Post