कुरसेला थाना क्षेत्र के मलिनिया दियरा में किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत पर पुलिस मलेनिया दियरा पहुंच कर किसानों से घटना की जानकारी लिया। बताया गया कि पीड़ित किसानों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
पुलिस टीम ने मलिनिया दियरा पहुंचकर स्थानीय किसानों से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। किसानों ने फसल को हुए नुकसान को लेकर अपनी परेशानी पुलिस के समक्ष रखी।इस दौरान पुलिस ने किसानों को फसल सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया और मामले में आगे उचित कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस द्वारा की गई इस पहल से किसानों में उम्मीद जगी है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
Post a Comment