Top News

स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, विभिन्न कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने लिया भाग

के.पी. कॉलेज, मुरलीगंज में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सत्र 2024–28 के स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम) थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार 17 मार्च को अंतिम दिन शांतिपूर्ण एवं पूर्णतः कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हो गई। यह परीक्षा 27 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई थी।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. शिवा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केंद्र पर देव नंदिनी डिग्री कॉलेज बखरी, भोला पासवान शास्त्री कॉलेज बभनगामा, बीएसएस चंद्रकांता कॉलेज उदाकिशुनगंज तथा आरकेजे डिग्री कॉलेज खुरहान के परीक्षार्थी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि अंतिम दिन प्रथम पाली में कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ स्किल एनहैंसमेंट कोर्स (ग्रुप सी) की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल 152 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4 अनुपस्थित थे। वहीं द्वितीय पाली में ग्रुप डी की परीक्षा में 55 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। केंद्र पर पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की तैनाती, पुलिस बल की मौजूदगी, सतत निगरानी एवं प्रवेश-निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या कदाचार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
महाविद्यालय प्रशासन की सक्रियता, परीक्षा विभाग के समन्वय एवं सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षार्थियों ने भी अनुशासन का परिचय देते हुए परीक्षा में सहयोग किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) अशोक कुमार झा ने कदाचार-मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों, शिक्षक-कर्मियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा परीक्षा के सफल संचालन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित

Post a Comment

Previous Post Next Post