Top News

दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवती की मौत पिता घायल

शहर के लहरा चौक के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
फिलहाल मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post