Top News

मधुरा में अवैध शराब नेटवर्क पर शिकंजा, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

कोढ़ा प्रखंड के मधुरा गांव में अवैध शराब के फैलते नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अहम कड़ी में सफलता अर्जित की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में विष्णु कुमार यादव (20) को उसके घर से पकड़ा गया, जो क्षेत्र में लंबे समय से शराब सप्लाई के धंधे में सक्रिय था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले से ही संदेह के घेरे में था। कुछ दिन पूर्व उसके घर से विदेशी शराब की बरामदगी के बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। ताजा सूचना मिलने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और उसे धर दबोचा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी के कारण इलाके में अवैध शराब का कारोबार लगातार बढ़ रहा था, जिससे युवाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्ककी जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है और इससे जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार युवक को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कटिहार न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post