शनिवार को रामनवमी के पावन अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित सेमापुर मोड़ के हनुमान मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टजाम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोढ़ा विधानसभा की विधायक कविता पासवान एवं नगर पंचायत के मुख्य पार्षद व वार्ड पार्षद विमल पासवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर जय हनुमान क्लब कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथियों के आगमन पर विधायक कविता पासवान,व मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह को अंग वस्त्र से सुशोभित कर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अष्टजाम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की गूंज सुनाई दी। आयोजन समिति के युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने क्लब के युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं। आयोजकों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Post a Comment