Top News

रक्त सेवा के लिए कार्तिक चौधरी हुए सम्मानित

मोक्ष की पावन धरती गया जी में राष्ट्र स्तरीय रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त भारत के रक्तवीरों को आमंत्रित किया गया था । बिहार के पूर्णियां से युवा जागृति मंच को भी आमंत्रण आया था । इस आयोजन मे भारत के सभी रक्तदुतों का आपस मे मिलना जुलना हुआ ।आयोजन मे मंच के संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी युवा जागृति मंच प्रतिनिधि के रुप मे अपनी उपस्थिति दर्ज किये । कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था शहीद भगत सिंह यूथ बिग्रेड गया के द्वारा शहीद क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के पोते एवं फौजी हसलापुर के हाथों पवन कुमार चौधरी को मोमेंटो एवं  प्रदान कर सम्मानित किया गया।  इस आयोजन का मुख्य उद्दैश्य रक्त की जरुरतमंदों की रक्त उपलब्धता मे कमी को एक दुसरे रक्तवीरों के सहयोग के माध्यम से खत्म कर जरुरतमंदों की जान बचाने मे हरसंभव मदद करना है । मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी ने मंच को इस सम्मान दिलवाने के सही हकदार सभी रक्तदाताओं का भी आभार व्यक्त किया । अपने पूर्णियां का नाम अब समस्त भारत मे रक्तदान के क्षेत्र मे आगे बढ़ रहा है ये सभी युवाओं के साथ का फल है । ज्ञात हो की मंच द्वारा युवा ब्लड सेंटर से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को निरंतर रक्त उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post