Top News

छात्र नेताओं ने पूर्णियां विश्वविद्यालय का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के शोधार्थी रवि गुप्ता ने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय अपने स्थापना कल से ही बहुत से आयाम को चूहा छुए इसी क्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति विवेकानंद सिंह के कार्यकाल के 01 वर्ष पूर्ण हो जाने एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के आठवां स्थापना दिवस पर छात्र एवं छात्र नेताओं के द्वारा पूरे 01 साल का इनके कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी करने जा रही है, जिसमें पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा शैक्षणिक गतिविधि रचनात्मक कार्य सामाजिक कार्य एवं विभिन्न तरह के कार्य की समीक्षा है:-
1) इनके कार्यकाल में शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं के लिए  अब तक विश्वविद्यालय के द्वारा एक भी इंटरनेशनल; नेशनल किसी तरह का सेमिनार आयोजित नहीं किया गया। 
2) विश्वविद्यालय के द्वारा स्थापित तीनों पीठ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ फणीश्वर नाथ रेणु पीठ एवं रामधारी सिंह दिनकर पीठ में एक भी संगोष्ठी एवं जयंती पुण्यतिथि नहीं बनाई गई। 
3) पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा सेंट्रल लाइब्रेरी में NEP के तहत एक भी पुस्तक खरीदारी नहीं की गई!
4) वहीं नए-नए पाठ्यक्रम का संचालन न करना जिसमे की  B.ed मुख्यालय पर चालू नहीं करना , जिसमें की MLISH, BLISH,MCA , Environmental science, Geeta  धार्मिक पाठ्यक्रम, असिएंट हिस्ट्री चालू करना। 
5) विभिन्न परीक्षाओं का सत्र विलंब होना, जिसमें की परीक्षा कैलेंडर जो कि लोक भवन में प्रस्तुत करना और उनको भी गुमराह करना। 
6) वही बहुत से विषयों में प्रयोग शाला एवं प्रयोग के उपकरण का ना होना।
7) दीक्षांत समारोह कर के सर्टिफिकेट छात्र-छात्राओं  के बीच वितरण न करना।
8) शिक्षकतर कर्मचारियों का प्रमोशन ना होना।
9) नए पाठ्यक्रम को लेकर अब तक छात्राओं के बीच वर्कशॉप ना करना। 
10) पीजी में पहली बार जितना सेट नामांकन लिया जाता था रिक्त सेट रहने के कारण भी दोबारा नामांकन ना लेना।
11)  PAT  2023 नामांकन में लंब समय तक आंदोलन चलना उसके बाद एक ही तिथि देकर नामांकन की तिथि बंद कर देना। 
12) वही सीबीसीएस सिस्टम में अब तक एक भी बच्चे को मार्कशीट ना देना।
13) PAT 2024 ,2025  की प्रक्रिया में विलंब करना और सीटों की संख्या को घटना छात्र-छात्राओं को ठगना ।
14)CIA  परीक्षाओं में ना क्वेश्चन पेपर देना ना ही पंजीयन पत्र देना और ना ही एडमिट कार्ड उपलब्ध कराना हार्ड कॉपी में। 
15) वही अंगीभूत महाविद्यालय में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई की अनुमति प्रदान न करना।
16) वही समर्थ पोर्टल को बिना प्रयोग के ही छात्रों के बीच लाकर उसको यूजर फ्रेंडली ना बनाना ।
17) अभी तक छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधा जैसे कि कंप्यूटर , पंखों की मरम्मत, पर्याप्त बिजली इनवर्टर की सुविधा, रंग रोगन, जो उपलब्ध। 
18) अब तक छात्र संघ चुनाव न होना ना सीनेटर का चुनाव होना।
19) छात्रों से सीधा संवाद होना, छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर या सहायता केंद्र चालू होना।

Post a Comment

Previous Post Next Post