बिहार में राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत पर विधायक विजय खेमका ने खुशी जताते हुए इसे एनडीए की एकजुटता और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया। उन्होंने एनडीए के केंद्रीय एवं राज्य नेतृत्व सहित सभी विजयी प्रत्याशियों और विधायकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को विशेष रूप से पूर्णिया की ओर से बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया।साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय नेता श्री उपेंद्र कुशवाहा, श्री रामनाथ ठाकुर, श्री शिवेश राम को जीत की बधाई दी। विधायक ने कहा कि यह प्रचंड जीत एनडीए की मजबूती, आपसी एकजुटता और बिहार की जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल और विधायक एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं, जिसका परिणाम इस चुनाव में स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा महागठबंधन अपने ही सदस्यों को एकजुट रखने में असफल रहा है। राज्यसभा चुनाव में विपक्षी दलों की आपसी मतभेद ने बता दिया है विपक्ष का महागठबंधन सिर्फ ठगबंधन है। विधायक ने कहा बिहार की जनता पहले ही इस ठगबंधन को रिजेक्ट कर चुकी है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुंडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा, एनडीए के पक्ष में निर्णय लेगी। विधायक ने कहा जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है तथा एनडीए की सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्यसभा की सभी सीटों पर जीत पर सदर विधायक ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई
Cityhalchal News
0
Post a Comment