Top News

धूमधाम से राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा सरहुल बाहा पूजा महोत्सव

पूर्णिया में 21 मार्च को सरहुल बाहा पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। यह महोत्सव बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गिरजा चौक राजेंद्र बाल उद्यान में आयोजित होगा। महोत्सव की तैयारी को लेकर राजेंद्र बाल उद्यान के पास स्थित आदिवासी विकास परिषद भवन में विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एक दिवसीय सरहुल बाहा पूजा महोत्सव के तहत जनता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो राजेंद्र बाल उद्यान तक गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी । जहाँ प्रकृति पूजा, आदिवासी पारंपरिक नृत्यगान, नामी गामी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाप्रसाद वितरण, महोउत्सव का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। विधायक ने कहा सरहुल महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री श्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा किया जाएगा। इस अवसर मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती लेसी सिंह एवं अतिथि कटोरिया के विधायक श्री पूरन लाल टुडू, बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री शैलेंद्र गढ़वाल, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमेश्वर मुर्मू , आदिवसी विकास परिषद के प्रदेश अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। विधायक ने कहा एनडीए सरकार में जहाँ एक ओर बिहार विकास के रफ्तार में लगातार आगे बढ़ रहा है वही दूसरी ओर लोककला, संस्कृति, परंपरा, महापुरषो की याद और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महोत्सव को बढ़ावा भी दे रही है। उन्हौने कहा पूर्णिया विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे महोत्सव  जनभागीदारी से और अधिक भव्य हो रहे हैं। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक प्रतिनिधि, पूजा महोत्सव स्वागत समिति एवं आदिवासी विकास परिषद  के सदस्यों सहित वेंडर्स ने भाग लिया। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मेडिकल टीम एवं विधि व्यवस्था तथा सरहुल महोत्सव की अलग अलग व्यवस्था संबंधित विषयों के कार्य को सुनिश्चित किया। पूजा स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री माया राम उड़ाव ने बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post