पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रौटा थाना परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
इफ्तार के दौरान सभी ने एक साथ रोजा खोला और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश और क्षेत्र में शांति, सद्भाव और अमन-चैन कायम रहने के लिए दुआ भी मांगी। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करते हैं। मौके पर पर प्रखंड प्रमुख मो शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उपप्रमुख फिरोज आलम, अनगढ़ थाना अध्यक्ष - विकास कुमार, अमौर थाना अध्यक्ष - अवधेश कुमार, कस्बा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन,
मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर आलम उर्फ दारा, सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।
Post a Comment