के.नगर थाना क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर काझा पंचायत में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह “जय श्री राम” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शिव मंदिर काझा पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर शकुंतला नारायण होमियोपैथिक क्लिनिक काझा के चिकित्सक डॉ. समर कुमार “रमण”, काझा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार, युवा समाजवादी नेता गौरव कुमार धानुक एवं युवराज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व मुखिया प्रत्याशी विनीत कुमार ने क्षेत्रवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
Post a Comment