कटिहार।जिले की राजनीति में एक बार फिर बड़ा संदेश गया है। सूरज प्रकाश राय को लगातार दूसरी बार जिला जदयू अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।यह चुनाव प्रक्रिया में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं ।इस अवसर पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के विश्वास की जीत बताया।
मुख्य पार्षद ने कहा कि सूरज प्रकाश राय ने अपने पिछले कार्यकाल में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में पार्टी ने न सिर्फ संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया बल्कि जनसमस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।उन्होंने विश्वास जताया कि राय के नेतृत्व में जिला इकाई और अधिक सक्रिय होगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यकर्ताओं ने भी मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और इसे संगठन के लिए सकारात्मक संकेत बताया।
दूसरी ओर, सूरज प्रकाश राय ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की आवाज उठाने का काम जारी रखेंगे। जिले की राजनीतिक सरगर्मियों के बीच यह नियुक्ति आने वाले समय में सियासी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकती है।
Post a Comment