Top News

कोढ़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 के पार्षद मनीकलाल बड़ायक का निधन, शोक की लहर

कोढ़ा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 के वार्ड पार्षद मनीकलाल बड़ायक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही  स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
मनीकलाल बड़ायक अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। वार्ड के विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही। वे हमेशा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से वार्ड संख्या 1 में एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।
उनकी स्मृति में वार्ड संख्या 1 में एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया।
शोक सभा में मुख्य पार्षद ने कहा कि मनीकलाल बड़ायक का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और जनसेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। अंत में सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post