फारबिसगंज के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभय कुमार तिवारी के पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय समाजसेवियों ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान समाजसेवी वाहिद अंसारी, रमेश सिंह और दिलीप पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
समाजसेवियों ने एसडीओ को अभिवादन कर शुभकामनाएं दीं और शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। समाजसेवी वाहिद अंसारी ने बताया कि उन्होंने शहर की आम जनता की परेशानियों, विशेषकर बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है, जिससे आम लोगों, दुकानदारों और छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इस मुद्दे पर प्रशासनिक सहयोग से ठोस कदम उठाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने समाजसेवियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है और जाम की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
Post a Comment