कोढ़ा (कटिहार) कोढ़ा हाई स्कूल मैदान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक कविता पासवान ने शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सम्मेलन में पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिन्टु, अमित कुमार मंडल , मिथुन पुर्वे भाजपा युवा नेता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे मैदान में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं।
उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजक सकल हिंदू समाज मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों ने इसे सामाजिक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
Post a Comment