Top News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच शिविर का आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की अध्यक्षा वंदना बैद द्वारा मंगल पाठ वाचन से हुआ। उन्होंने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का महिला मंडल की ओर से पट पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
हॉस्पिटल इंचार्ज पिनाकी यादव जी एवं डॉ. इशिता दास जी के कुशल मार्गदर्शन में विश्वनाथ दास जी, सिस्टर स्वप्ना कुंडू तथा उनकी संपूर्ण चिकित्सा टीम ने शिविर को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ श्रावक नगराज जी गधैया, सुजानमल जी सेठिया, सभा अध्यक्ष नौरंग जी नाहर, महासभा क्षेत्रीय प्रभारी सुनील जी बैद, प्रदीप जी गधैया, रमेश जी डोसी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को आशीर्वाद प्रदान किया।
शिविर को सफल बनाने में प्रेमलता जैन, पवन दूधेडिया, हर्षित गधैया, रौशन गधैया एवं अरिहंत कोठारी का विशेष सहयोग रहा।
स्वर्गीय मधु बोथरा की स्मृति में राजू देवी एवं राकेश जी बोथरा द्वारा शिविर हेतु उदार अनुदान प्रदान किया गया, जो समाज सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस अवसर पर तेयुप अध्यक्ष विक्रम चोपड़ा, मंत्री संतोष कुंडलिया तथा महिला मंडल की सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
महिला मंडल की मंत्री चेतना नाहर ने महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जाँच के महत्व की जानकारी देते हुए सभी बहनों को नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने की प्रेरणा दी एवं अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।
इस शिविर में कुल 33 बहनों ने निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जाँच कराकर स्वास्थ्य जागरूकता का सराहनीय परिचय दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post