Top News

खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी की जन सुनवाई, 5 आवेदन प्राप्त

बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार संचालित जन सुनवाई एवं जन शिकायत समाधान दिवस व्यवस्था के तहत शुक्रवार को कुरसेला प्रखंड कार्यालय परिसर में खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित द्वारा जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया।
जन सुनवाई में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़ने एवं नाम हटाने सहित खाद्यान्न वितरण से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को विशेष रूप से जन सुनवाई दिवस आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान राशन कार्ड से संबंधित कुल 5 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रखंड क्षेत्र में यदि किसी लाभुक को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।यह पहल बिहार सरकार के ‘निश्चय-3’ कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान, जीवन आसान लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का सरल एवं शीघ्र समाधान करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post