Top News

विधानसभा में गूंजा अष्टधातु मूर्ति चोरी कांड, शीघ्र कार्रवाई कर बरामदगी की मांग तेज

विधायक कविता पासवान ने कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र की आस्था से जुड़े अष्टधातु मूर्ति चोरी कांड का मुद्दा विधानसभा में गंभीरता से उठाते हुए सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सदन को अवगत कराया कि कोढ़ा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड कोढ़ा की नगर पंचायत, वार्ड संख्या 04 गेड़ाबाड़ी बस्ती स्थित ठाकुरबाड़ी से 23 जून 2025 की रात अष्टधातु से निर्मित चार प्राचीन मूर्तियां चोरी हो गई थीं। इस संबंध में कोढ़ा थाना में कांड संख्या 156/25 दर्ज है, लेकिन अब तक मूर्तियों की बरामदगी नहीं हो सकी है।
विधायक ने कहा कि यह घटना केवल चोरी नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत पर प्रहार है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा अष्टधातु की मूर्तियों को जल्द से जल्द बरामद किया जाए। विधायक प्रतिनिधि रमण झा, पुर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, समेत पार्षद धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू, अमित कुमार मंडल समेत कोढ़ा के अन्य भाजपा नेता ने इस प्रकार की गंभीर सवाल को विधायक के द्वारा विधानसभा में उठाए जाने को लेकर आभार व्यक्त किया है । साथ ही प्रशासन से अनुरोध किया है की जांच में तेजी लाकर तकनीकी अनुसंधान व अन्य साक्ष्यों को जुटा कर मूर्ति चोर कांड का उद्भेदन की मांग की है ।
इधर, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश अब तक व्याप्त है। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post