Top News

बिहार योग्यता जांच परीक्षा में 1500 विद्यार्थियों ने लिया भाग


मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में हेल्पिंग एजुकेशनल फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित बिहार योग्यता जांच परीक्षा का आयोजन न्यू सेंट जेवियर्स स्कूल, बिहारीगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा में मधेपुरा जिले के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में आयोजित की गई। संस्था द्वारा छात्रों के बैठने, पेयजल एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के दौरान केंद्र पर पूरी शांति बनी रही। संस्था के सदस्य राजू कुमार ने सभी शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक कुमार ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमता का आकलन कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रेमजीत कुमार तथा समाजसेवी संजीव झा ने संस्था के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कुमार सौरव, बाबूल, रितेश कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। संस्था ने परीक्षा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post