Top News

एसएसबी एवं पुलिस कि संयुक्त कार्रवाई में 105 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार


भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर रात को गुप्त सूचना के आधार भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को अपने हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार बंगाल सीमांत के एनएच 327 ई आदित्य ढाबा के समीप मादक पदार्थ कारोबारियों के द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों के साथ संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाकर बंगाल की ओर से आ रही दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रोककर उसकी सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक के पास से 105 ग्राम के करीब संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। वही मौके से तीनों को अपने हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना नाम शाहिद अफरीदी उम्र 18 वर्ष पिता नौशाद, मोहम्मद कलाम उम्र 36 वर्ष पिता कासीमुद्दीन, एवं मजहर आलम उम्र 21 वर्ष पिता मजरुल हक तीनों बंगाल के इस्लामपूर के रूप में बताया। वहीं गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा उक्त तीनों मादक पदार्थ कारोबारियों के विरुद्ध गलगलिया थाना कांड संख्या दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आज गुरुवार को न्यायिक हिरासत में किशनगंज जेल भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post