Top News

घर से हो रहा था स्मेक का धंधा, रौटा पुलिस ने 158.480 ग्राम स्मैक किया बरामद


 रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक घर से 158.480 ग्राम स्मैक बरामद किया है। जबकि इस मामले से जुड़े घर मालिक सह धंधेबाज - मो अकमल, पिता - स्व मो जमालोउद्दीन, ग्राम - खाताटोली, थाना - रौटा, जिला - पुर्णियां मौके से भागने में सफल हो गया। मामले की जानकारी देते हुए रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि रात्रि समय करीब 10 :05 बजे गुप्त एवं विश्वसनिय सूचना मिली कि रौटा थाना अंतर्गत ग्राम खाताटोली वार्ड नंबर - 05 के निवासी मो० अकमल, पिता-स्व० जमालउद्यीन अपने घर में बिक्री के लिए काफी मात्रा में स्मैक रखे हुये हैं ।यदि पुलिस द्वारा ससमय त्वरित कार्रवाई की जाये तो स्मैक बरामद हो सकता है। उक्त सूचना को मेरे द्वारा अपने गुप्तचर से पुनः सत्यापित किया गया। एवं विश्वसनीय सुचना के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुचना देते हुए  दण्डाधिकारी के रूप में राजस्व पदाधिकारी, बैसा, चंद्र प्रकाश सिंह की मौजूदगी में थाना से जप्ती संबंधित सामग्री, सील मुहर, दिया सलाई, कपडा, गोंद, लैपटॉप, प्रिंटर, इलेक्ट्रॉनिक तराजु लेकर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों, तथा प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के साथ सरकारी वाहन से रात्रि समय -10:30 बजे गुप्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना से प्रस्थान किया। रात्रि समय करीब 11 :15 बजे संदिग्ध मो० अकमल, के घर पहुँच कर घर का घेराबंदी किया तो पुलिस बल को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे संदेह के आधार पर साथ के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन उक्त व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हुआ। तब स्थानीय चौकीदार से उक्त भागने वाले व्यक्ति का नाम व पता पूछा गया तो स्थानीय चौकीदार ने पुलिस को देखकर भागने वाला व्यक्ति का नाम मो० अकमल बताया । जब उक्त मो अकमल का कमरे की तलाशी ली गई तो कमरे के अंदर रखे लकड़ी का बना ड्रेसिंग अलमीरा में रखा  दो सफेद कागज में रखा हुआ 500 रूपया का कुल 406 नोट एवं 200 रूपया का कुल 33 नोट तथा 100 रूपया का कुल 40 नोट यानी  कुल राशि 213600/- (दो लाख तेरह हजार छः सौ रूपया) एवं  काला प्लास्टिक के अंदर में रखा हुआ दो सफेद प्लास्टिक एवं एक छोटा काला प्लास्टिक में रखा हुआ स्मैक / ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ । तथा एक सिल्वर रंग का छोटा इलेक्ट्रॉनिक तराजु बरामद हुआ। बरामद सभी स्मैक / ब्राउन शुगर को दो उजला प्लास्टिक एवं एक छोटा काला प्लास्टिक में लपेटे सहित इलेक्ट्रॉनिक तराजु से वजन किया गया । तो कुल वजन 158.480 ग्राम पाया गया।  इसके बाद  जप्त प्रदर्श स्मैक / ब्राउन शुगर को घटनास्थल पर विधिवत शील बंद किया। तथा फिरार मो० अकमल के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट कि धारा-8( सी )/21(बी ) के अन्तर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। 
छापेमारी दल में मुख्य रूप से पु अनि कुमार गौतम, पु अनि समीर कुमार पाण्डेय,आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post