केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुरलीगंज में बैंगा पुल पर एनएच 107 को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनो तरफ से वाहन सहित आम लोगों का आवागमन बाधित हो गया। चार लेबर कोड, बीबी जी राम जी कानून, बीज बिल , बिजली बिल 2025, भारत-अमेरिका आंतरिक समझौता के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा, पूर्व अंचल मंत्री अनिल भारती, सहायक अंचल मंत्री मोहम्मद सिराज, एसयूसीआई के नेता रोशन कुमार रवि आदि कर रहे थे। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में उमाशंकर मुन्ना, रोशन कुमार यादव, उमेश मेहता ,बिजेंदर ऋषिदेव, सोनेलाल महतो, दशरथ रस्तोगी, पंकज कुमार जायसवाल, सूर्यनारायण शाह, परमेश्वर मंडल, रामदीन साह, डोमी पासवान, चंदेश्वर यादव आदि शामिल थे। नेताओं ने केंद्र सरकार को मजदूर एवं किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज एवं उग्र होगा। नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के सामने घुटना टेकते हुए भारत को बेचने एवं मजदूर और किसानों के अधिकारों पर लगातार हमले कर रहे हैं, इसे हमारी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
राष्ट्रीय व्यापी आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा ने एनएच जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
Cityhalchal News
0
Post a Comment