मुरलीगंज सीएचसी में गुरुवार को आशा कर्मियो ने विभिन्न नौ सूत्री मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया। आशा कर्मी को
बीते 2023-24 सत्र की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण भारी नाराजगी देखने को मिला है। घंटो सीएचसी परिसर में धरना देखकर अपनी मांगे रखी गई। कार्यक्रम के बाद आशा कर्मियो की एक शिष्ट मंडल ने सीएचसी प्रभारी को मांग पत्र सौंपा है। आवेदन में आशा कर्मियो ने प्रोत्साहन राशि भुगतान करने, आशा को स्थाई करने सहित नौ सूत्री मांग किया है। स्वास्थ्य विभाग से अविलंब हस्तक्षेप कर लंबित प्रोत्साहन एवं इंसेंटिव राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
पूर्व बीसीएम के कार्यप्रणाली में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। जनवरी, फरवरी और मार्च 2024 की प्रोत्साहन राशि 70 से 80 प्रतिशत आशा को अब तक नहीं मिल सकी है। कुछ आशा को भुगतान की राशि पोर्टल पर दिख रही है, जबकि कई के खाते में राशि का कोई उल्लेख नहीं है। इस कारण सभी आशा कार्यकर्ता भुगतान के लिए लंबे समय से भटक रही हैं।
एक दिवसीय हड़ताल व धरना कार्यक्रम में कंचन कुमारी, रीना देवी, प्रमीला देवी, लालीमा कुमारी सहित दर्जनो आशा कर्मी शामिल रहे।
वहीं, इस मामले में चिकित्सा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अब ट्रेज़री से भुगतान होता है। प्रक्रिया में बदलाव होने के कारण भुगतान में विलंब हो रहा है। नए प्रक्रिया से ट्रायल किया जा रहा है। धीरे धीरे कर के भुगतान कर दिया जाएगा।
Post a Comment