Top News

नये शिक्षा पदाधिकारी का संयुक्त शिक्षक संघ बैसा ने किया स्वागत


पूर्णियां नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो साजिद अली का बिहार संयुक्त शिक्षक संघ प्रखंड ईकाई बैसा ने शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।‌ इस दौरान शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। और शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। वहीं इस दौरान बीईओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे लगातार स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सभी विद्यालय के प्रधानों से स्कूल की समय सारिणी के अनुसार विद्यालय का संचालन करने को कहा है। इस दौरान 
बिहार संयुक्त शिक्षक संघ  के प्रखंड अध्यक्ष - अबु बकर सिद्दीक, सचिव - मो ज़ुबैर अहमद ,
कोषाध्यक्ष - अबु आमिर यजदानी ,
जिला उपाध्यक्ष  -  मो मुजम्मिल हुसैन, कार्यालय सचिव - पंकज कुमार गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी - शम्स तबरेज, प्रखंड मीडिया प्रभारी - मो नुरूज्जमां , शिक्षकों में - कैसर रजा, जसीमुद्दीन, मो अखलाक, मो गुलफाम, शाकिब अतहर, मेराज आलम, प्रदीप कुमार, नुर सरवर, शाह इमरोज़, बाबर हुसैन, सलामत मुर्तजा, मो सालिम अनवर, मो ऐजाज, मो अजीजुल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post