भवानीपुर थाना परिसर में गुरुवार को आगामी महाशिवरात्रि को लेकर सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोंगो के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित संपन्न हुई। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने की । बैठक में भवानीपुर एएसआई पल्लवी कुमारी मौजूद थे । थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी महाशिवरात्रि समुचित प्रखंड मुख्यालय के सभी शिवालय में महाशिवरात्रि होने जा रहा है। इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से निवेदन करेंगे कि अपने-अपने क्षेत्र में महाशिवरात्रि पूजा में शांति बनाएं रखेंगे। वही थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि त्यौहार में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए भवानीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में गश्ती दल का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि पूजा में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों व शराबियों और हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी। राजकुमार चौधरी ने कहा कि महाशिवरात्रि पूजा समितियों को ससमय लाइसेंस लेना अनिवार्य है इसके अलावा डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से अपील किया कि सभी अपने नजदीकी के पूजा पंडाल में विशेष निगरानी रखेंगे शांति समिति बैठक में मौजूद भवानीपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सावन कुमार एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवी के पति पूर्व सरपंच समाजसेवी मंटू यादव , मकुनी मंडल , समाजसेवी शोभाकांत यादव, समाजसेवी भगवान पंडित,पूर्व प्रमुख दीपक कुमार सुमन, शिक्षक आदित्य भारती, पूर्व मुखिया धनेश्वर मंडल, सुपोली पंचायत प्रतिनिधि पति सुमन कुमार सुमन, वार्ड पार्षद प्रभाष कुमार, व्यवसायी प्रेरणा ड्रेशेस डीलर अखिलेश गुप्ता उर्फ महादेव जी एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद थे।
थाना परिसर में आगामी महाशिवरात्रि को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक संपन्न
Cityhalchal News
0
Post a Comment