किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज संवाददाता
किशनगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शुक्रवार को करीब 9 बजकर 57 मिनट पर एक ईमेल के माध्यम से आई है। जिसमें कोर्ट परिसर में विस्फोटक होने का दावा किया गया।इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है।सूचना मिलते ही एसपी सागर कुमार सहित पुलिस के वरीय अधिकारी कोर्ट परिसर पहुंच गए और घटना की पड़ताल में जुट गए।एसपी सागर कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल तमिलनाडु से भेजा गया प्रतीत होता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।धमकी भरा ईमेल आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।कोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।पुलिस की विशेष टीम कोर्ट भवन के हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई
बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम को स्थल पर बुलाया गया।हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को कोर्ट संबंधित कार्य को स्थगित कर दिया गया है।किशनगंज सिविल कोर्ट में प्रतिदिन कई मुकदमों की सुनवाई होती है और बड़ी संख्या में लोग यहां आते-जाते हैं।हालांकि शुक्रवार को भी ईमेल आने से पहले लोग कोर्ट संबंधित कार्य के लिए कोर्ट पहुंचे थे।कोर्ट परिसर में भीड़ भी अत्यधिक थी।जैसे ही धमकी भरे ईमेल आने की सूचना मिली पुलिस और कोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गई
शुरुवात में कोर्ट में प्रवेश वाले रास्ते में मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही किसी को भी कोर्ट के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था।बाद में कोर्ट के कार्य को स्थगित कर दिया गया।एसपी सागर कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि कोर्ट के सरकारी ईमेल पर कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और डॉग स्क्वाड, बम स्क्वायड के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।लोगो से अपील की गयी थी कि कैंपस खाली कर दे।कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक भी की गयी है।तलाशी में अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नही हुई है। ईमैल भेजने वाले की पहचान साइबर थाना की टीम कर रही है।



Post a Comment