Top News

मनरेगा बचाओ के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिया धरना

मुरलीगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मनरेगा बचाओ के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन” किए जाने पर कड़ा विरोध किया गया। संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना राष्ट्रपिता का अपमान है। गांधी जी अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के लिए न केवल देश में, बल्कि पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। उनके नाम और विचारों को मिटाने का प्रयास किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू ने कहा कि भाजपा और गोडसेवादी विचारधारा गांधी जी के नाम और उनके इतिहास को इस देश से मिटाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी और देश की आम जनता कभी होने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों, पलायन रोकने और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया एक ऐतिहासिक कानून है। इस कानून के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ मजदूर वर्ग के साथ सीधा अन्याय है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मनरेगा से छेड़छाड़ की गई तो कांग्रेस पार्टी मजदूरों के हित में सड़क से संसद तक आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर प्रखंड प्रभारी सुमन कुमार झा, उमेश यादव, संदीप कुमार, प्रकाश कुमार, राजकुमार मलाकार, सुरेन्द्र प्रसाद यादव, दिवाकर कुमार, प्रमोद कुमार, शंभू राम, अब्रेश कुमार, रतन कुमार, सत्येन्द्र मंडल, बुटन यादव सहित दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post