Top News

डिफेंडर गाड़ी बॉडीगार्ड 2-2 हथियार... सूरज बिहारी हत्याकांड में 7 नामजद

पूर्णियां में हुए सूरज बिहारी हत्याकांड के 36 घंटे गुजर जाने के बाद भी अभी तक एक भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इस मामलें में कुल 7 लोगों के खिलाफ मरंगा थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया हैं। वहीं सूरज बिहारी की हत्या के बाद अब उसके लाइफ स्टायल की चर्चा होने लगी हैं। सूरज बिहारी के पिता जवाहर यादव शहर के ब्यवसाइयो में गिनती होती हैं। सूरज बिहारी को महंगा गाड़ी का शौक रहा हैं। घर डिफेंडर, पेजेरो, जिप्सी, बुलेट जैसी 7 8 गाड़िया हैं। सूरज बिहारी अपने पिता के बिजनेस में सहयोग करता था। बताया जाता है सूरज बिहारी की आमदनी 25 से 30 लाख प्रतिमाह थी। सोशल मीडिया पर रोजाना रिल्स लगाने का शौक था, जिससे उसके महंगे लाइफ स्टायल का पता चलता था। दोस्तो संग घूमना, पार्टी मनाना उसके दिनचर्या में शामिल था। यहीं वजह है कि उसके पिता ने 5 साल पूर्व प्रेम सिंह को अपने बेटे के सुरक्षा में तैनात किया। इसके साथ ही सूरज बिहारी अपने साथ लाईसेंसी पिस्टल भी रखता था।
 मगर हत्या वाले दिन न पिस्टल काम आ पाया न ही सुरक्षा में तैनात गार्ड उनकी जान बचा पाए। बताया जाता हैं कि शहर के नेवालाल चौक स्थित बसंत बिहार में लड़की को लेकर हुए दूसरे ब्यक्ति का एक विवाद को जब वे सुलझाने गए थे, तभी अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी। 
बताया जाता है कि नेवालाल चौक निवासी सुबोध शर्मा का पुत्र सोशल मीडिया क्रिएटर हैं। सरस्वती पूजा के दिन एक स्कूल में कुछ लड़कियों के साथ वीडियो शूट करने के बाद उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसके बाद एक लड़की का बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा ने उक्त क्रिएटर को गाड़ी से उठाकर दूसरे जगह ले जाकर पिटाई की थी। वहीं लड़को के गिरफ्त में छूटने के बाद दूसरे दिन क्रिएटर अपने दोस्तों को बुलाकर उक्त लड़की के बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा के घर पर जाकर बबाल काटा। इसके प्रतिक्रिया में दूसरे पक्ष ने भी 15 20 लड़को के साथ क्रिएटर के घर जाकर मारपीट की।
 बताया जा रहा हैं कि यह विवाद 3 दिनों से चला आ रहा था। घटना वाले दिन फिर एकबार दोनो पक्ष के लोग जमा हुए थे और एक दूसरे को देख लेने की धमकी दे रहे थे। क्रिएटर के पक्ष में मृतक सूरज बिहारी का छोटा भाई  भी आया था। वहीं बात बढ़ता देख दोनो तरफ से अन्य लोगों को फोन कर बुलाया गया। जिसपर सूरज बिहारी अपने गार्ड के साथ घटनास्थल पर पहुँचा। वहीं हथियार लेकर सूरज बिहारी को उतरता देख लड़की का बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा ने अपराधी ब्रजेश सिंह को फोन कर दिया। जिसके बाद करीब 5 बाइक पर सवार करीब 8 अपराधी आकर सूरज यादव को घेर लिया। वही बात बात में हाथापाई शुरू होते ही जब तक सूरज अपना पिस्टल निकालता तब तक उसे 2 गोली अपराधियों ने मार दी। वहीं पास खड़े बॉडीगार्ड अपना हथियार लेने गाड़ी के तरफ दौरा तो अपराधियों ने उसपर भी फायर झोंक दिया। हत्या की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। जिसमें अपराधी आते जाते कैद हुआ है। वहीं गोली से घायल सूरज बिहारी को होप हॉस्पिटल ले जाया गया डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई उदय बिहारी के बयान पर अपराधी ब्रजेश सिंह, नंदू सिंह, स्नेहिल झा, आदित्य झा, अमन सिंह, रजनीश सिंह, अंशु सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। इसमें ब्रजेश सिंह और नंदू सिंह आदतन अपराधी है, जिसका जेल आना जाना लगा रहता हैं। ब्रजेश सिंह पूर्णियां रिमांड होम से 2018 में हाउस फादर की हत्या कर फरार हो गया था। इसके अलावे उसपर आर्म्स एक्ट, शराब बेचने का केस दर्ज हैं। ब्रजेश मूल रूप से रुपौली का रहने वाला है। बसंत बिहार इलाके में 15 से 25 साल के युवकों का इसने गैंग बना रखा हैं, जो स्मेक, शराब और जमीन के कामों में लगा रखा हैं। इनलोगो के लिए जेल जाना कोई नई बात नहीं हैं जेल से निकलते ही फिर ये लोग घटना को अंजाम दे देते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post