पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज
आज पूर्णिया में भारत के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी के आगमन पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ की ओर से शानदार और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी जी और संगठन के सदस्यों के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने हीरो चौक भट्टा बाजार में अमित शाह जी के काफिले पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा इलाका “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारों से गूंज उठा।सवेरे से ही शहर के मुख्य मार्गों पर स्वागत की विशेष तैयारियाँ की गई थीं। भगवा झंडों, होर्डिंग्स और बैनरों से सजा पूर्णिया राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर दिखाई दे रहा था। जब गृह मंत्री अमित शाह जी का काफिला भट्टा बाजार पहुँचा, तो विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी जी ने कहा कि
“गृह मंत्री अमित शाह जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रतीक हैं। उन्होंने देश में राष्ट्रवाद को नई दिशा दी है। हमें गर्व है कि आज हम जैसे युवा उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। विश्व हिंदू युवा वाहिनी सदैव राष्ट्रहित और हिंदू समाज की एकता के लिए समर्पित रहेगी।”
वहीं बिहार मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार जी ने कहा कि
“अमित शाह जी का पूर्णिया आगमन पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण है। उनके नेतृत्व में देश मजबूत और सुरक्षित बना है। आज विश्व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और अनुशासन के साथ उनका स्वागत किया, वह संगठन की एकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष विजय कुमार साह नेहा कुमारी, मेघा कुमारी, सोनाली कुमारी, नीलम देवी
सोनी देवी, सुनीता देवी, किरण देवी, पिंकी देवी,अशोक कुमार, तन्नू सिंह,काजोल गुप्ता (कस्बा प्रखंड अध्यक्ष), धर्मेंद्र सिंह (कस्बा प्रखंड उपाध्यक्ष),राज किशोर कुमार दास (जलालगढ़ प्रखंड अध्यक्ष), मनोज कुमार सिंह (जलालगढ़ पंचायत अध्यक्ष),आनंद कुमार सिंह (हांसी पंचायत अध्यक्ष),बबलू कुमार दास, गुरुदेव महालदार, विक्की गोस्वामी, तथा डॉ. संतोष कुमार (जिला चिकित्सक एवं प्राकास्थ अध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे।सभी ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ गृह मंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।इस अवसर ने पूर्णिया शहर को देशभक्ति, एकता और संगठन शक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित कर दिया।विश्व हिंदू युवा वाहिनी द्वारा किया गया यह स्वागत कार्यक्रम लंबे समय तक यादगार रहेगा।



Post a Comment