Top News

निष्पक्ष चुनाव के लिए पूर्णिया पुलिस सख्त,रानीपतरा में चला वाहन जांच अभियान

 

पूर्णियां पूर्व/ राजेश यादव 

पूर्णिया : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया पुलिस निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को विभाग के वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया।यह जांच अभियान थानाध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में पूर्णिया–कटिहार मुख्य सड़क मार्ग स्थित रानीपतरा (मुफस्सिल थाना क्षेत्र) में संचालित किया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में कुल 9 हजार रुपये का चालान वसूला गया


साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई।वाहन जांच की जानकारी मिलते ही आसपास के चौक–चौराहों पर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई चालक वैकल्पिक रास्तों से होकर अपने वाहन ले जाते देखे गए। जांच के दौरान वाहनों की डिक्की, हेलमेट, बीमा, एवं ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई।थानाध्यक्ष सुदीन राम ने इस दौरान वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि ट्रिपल लोडिंग वाहन ना चलाएं

नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें, अपने साथ वाहन के कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस अवश्य रखें तथा हेलमेट को सिर पर पहनें, टांग कर न रखें। उन्होंने चालकों को कई दिशा–निर्देश देते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया।इस मौके पर एसआई अरविंद सिंह, कैयमुद्दीन खान, प्रिया कुमारी, रविन्द्र तिवारी, किशोर चौधरी सहित महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post