पूर्णियां पूर्व/राजेश यादव
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के 40 घरों के परिवार इन दिनों डर के साये में जीने को मजबूर है, पूरा मामला पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पंचायत के घोरघट पासवान टोला वार्ड संख्या 01 की है जहां विकास अभी भी कोसों दूर है और सभी लोग भय के साए में जी रहे हैं ग्रामीण अर्जुन पासवान, रीता देवी, लीला देवी, राजकिशोर पासवान, बहादुर पासवान, नारायण पासवान आदि ने बताया कि वर्षों से बिजली की तार इस जगह के लिए जान पर बन आया है नंगे तार कई घरों के ऊपर से ले जाया गया है जिससे बड़ी अनहोनी होने की आशंका बना रहता है
बिजली के नंगे तार की शिकायत लोगों ने बिजली विभाग को आवेदन देकर जर्जर तार बदलने की अपील किया लेकिन आज तक स्थिति जस का तस बना हुआ है,ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर तार की वजह से पहले भी कई बार घरों में आग लगी थी,जर्जर तार की वजह से हल्के फुल्के आंधी में तार टूटने से कई बार लोगों की जान भी जाते जाते बचा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा जर्जर तार की समस्या से अवगत कराने के बाद 2 वर्ष पूर्व गांव में बिजली पोल लगवाया गया था लेकिन जर्जर तार को आज तक नहीं बदला गया है,वहीं ग्रामीणों ने कुछ स्थानीय दबंगों पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारी इन जर्जर तार को नहीं बदल रहे है,वहीं शुक्रवार को भी एक बड़ा हादसा होने से बचा है
जर्जर नंगी तार सुबह सुबह गिरने से लोगों में भय पैदा हुआ साथ ही एक बड़ी घटना भी टला ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर तार और बिजली पोल को बदलने की मांग किया जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन भी दिया है वहीं उन्होंने कहा कि अगर जर्जर तार और पोल नहीं बदला गया तो कभी भी अप्रिय घटना घटने से कोई नहीं रोक सकता है वहीं मामले को लेकर एसडीओ विधुत विभाग रौशन कुमार ने बताया कि पुराने तार व खम्भा को बदलने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन आपसी झगड़ा के कारण कुछ लोगों के द्वारा तार को बदलने नहीं दिया गया इसके बाद हम लोगों के द्वारा कहा गया कि पहले जमीन संबंधित आपसी विवाद को सुलझा लें ताकि खम्भा व तार लगाने आए कर्मी को कोई परेशानी नहीं हो वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासन की मदद से दो-तीन दिन के अंदर पुराने तार को बदलकर कभर वाला तार लगाने का प्रयास किया जाएगा।



Post a Comment