Top News

45 किमी दूर पैदल ही आरोपी को न्यायालय ले जा रही थी पुलिस, विवाद में फसें थानाध्यक्ष

चौसा/अंसार आलम  

मधेपुरा : चौसा थाना में योगदान लेने बाद ही विवादों के घेरे में आ गए इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान यह मामला रविवार की देर रात्रि में एक युवक शराब पीकर स्टेट बैंक के सामने हो हंगामा कर रहा था। जिसे पुलिस ने रात्रि गस्ती दौरान एक शराबी को गिरफ्तार कर चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की वही शराबी को बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को करीब 1:00 बजे मधेपुरा न्यायालय में उपस्थित करने के लिए


चौकीदार रंजीत कुमार विजय कुमार को अभियुक्त को हथकड़ी लगाकर पैदल ही लेकर चल पड़े वहीं मीडिया को इसकी जानकारी होने पर दोनों चौकीदार को पूछा गया तो उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष का आदेश है कि थाने में संसाधन की कमी है इसलिए इसे पैदल ही लेकर जोओ उक्त दोनों चौकीदार ने आदेश का पालन करते हुए अभियुक्त को अपनी अभीरक्षा में लेकर पैदल ही निकल गए करीब 4 किलोमीटर चलने के बाद घोषई में चौकीदार को मोटरसाइकिल उपलब्ध कराया गया

जहां दोनों चौकीदार ने यातायात का खुला उल्लंघन करते हुए एक ही मोटरसाइकिल पर दो चौकीदार एवं एक अभियुक्त सवार होकर मधेपुरा की ओर निकल गए।इस संदर्भ में इंस्पेक्टर सह नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि थाना से बाहर कैदी को लेकर चौकीदार बस या ऑटो पकड़ने गया था यह गलत न्यूज हैं। ऐसा कोई बात नहीं कैदी बस या ऑटो से जाती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post