Top News

पिता से अनबन के बाद बेटे ने पिता की चा.कू मारकर ह.त्या की

पूर्णियाँ /बालमुकुन्द यादव 

जिले के रुपौली प्रखंड क्षेत्र के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के टीकापट्टी उच्च विद्यालय के पास भाड़े के घर मे रह कर बर्तन का फेरी करने वाले 50 वर्षीय ब्यक्ति को उसके बेटे ने ही सीने में चाकू गोंद दिया ।ईलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई ।मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि जब तक आसपास के लोग घायल की चीख पुकार सुन कर घटनास्थल पर पहुँचा आरोपी पुत्र फरार हो गया ।स्थानीय लोगो की सूचना पर टीकापट्टी पुलिस घटनास्थल पर पहुँच घायलावस्था में ईलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल रूपौली पहुँचाया


जहाँ ईलाज कर रहे चिकित्सको ने घायल की गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया ।ग्रामीणों ने बताया कि भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा गांव के संजय साह (50 वर्ष )लगभग दस साल से टीकापट्टी बाजार में प्रकाश मंडल के घर मे भाड़े पर रह कर बर्तन फेरी करता था ।कुछ दिनों से मृतक संजय साह का पत्नी और बेटे से किसी बात को लेकर झंझट चल रहा था

जिस कारण मृतक संजय साह से पत्नी और आरोपी बेटा अलग रहता था ।मामले के बावत टीकापट्टी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया किघायल संजय साह की मौत हो गई है । शव का पोस्टमेटम करवा कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post